गौ-गौरैया संरक्षण समिति के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि उनके द्वारा अहिरवां के संजीव नगर द्वितीय में पिछले वर्ष एक छोटे से घर का निर्माण कराया गया था। जिसको गौरैया घर द्वितीय नाम दिया गया। जिसकी बाहरी दीवार में लगभग नौ फुट ऊपर दस गौरैया घोंसलों का निर्माण कराया गया था। इस अब गौरैया का पजनन काल आ रहा जिसके चलते कई गौरैया ने गौरैया घर मे तिनका ला लाकर घोसले बनाने की सुरुआत कर दी है। मनीष पाण्डेय ने बताया उनके द्वारा बीते 2020-21 में पिपरगवा स्थित कुईहार में गौरैया घर प्रथम बनवाया गया था। वहां 16 घोसलों की कॉलोनी बनवाई गई है।