फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: राजस्व टीम ने सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण ढहाया, लेखपाल ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

Shikha Pandey Updated Sat, 25 Jul 2026 08:09 PM IST

सचेंडी थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को राजस्व टीम ने गिरवा दियाl रोड किनारे अवैध कब्जे की शिकायत पर क्षेत्रीय लेखपाल ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई थीl शनिवार को सदर राजस्व टीम ने अवैध निर्माण को गिरवा दियाl कानपुर सदर तहसील के सचेंडी क्षेत्र के उदयपुर गांव के क्षेत्रीय लेखपाल विवेक पटेल ने बताया कि गाटा संख्या 1056 जो की सरकारी अभिलेखों में खलिहान की भूमि के रूप में दर्ज है। डेढ़ महीने पहले इस रोड के किनारे की सरकारी जमीन पर मकान निर्माण कराए जाने की शिकायत आई थीl शिकायत पर उनके द्वारा स्वयं जांच कर अवैध निर्माण को रोके जाने के बावजूद भी उदयपुर निवासी दशरथ अवैध निर्माण करा रहे थेl जिस पर पिछले दिनों क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा सचेंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीl जांच के बाद शनिवार को सदर तहसील राजस्व टीम, पुलिस टीम के साथ पहुंचकर 100 गज के अवैध निर्माण को गिरा दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें