कानपुर में पनकी स्थित अंजनी पार्क में तीन दिनों तक चलने वाले श्री खाटू श्याम–बांके बिहारी धाम मंदिर के जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिला।