कैंट के मीरपुर कमेला बस्ती में पुलिस की जमीन पर झोपड़पट्टी बनाकर लोग रह रहे थे। पुलिस ने नोटिस देकर लोगों को हटाने की चेतावनी दी थी, बावजूद खाली नहीं करने पर पुलिस ने रविवार रात खाली कराया था। इसके बाद बहुजन समाज पार्टी के नेता ताबिश खान ने डीएम से शिकायत की थी। बारिश में लोग खुले में रह रहे है। उनके पास खाने के लिए दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं हो रही है। गुरुवार को बीएसपी नेता ताबिश खान ने गरीब लोगों को राशन वितरण किया। लोगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान राजकमल, रेहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।