फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रामादेवीपुरम पार्क में भरा सीवर का पानी, बदबू से जीना दुश्वार

कानपुर के मंधना–पचोर रोड स्थित रामादेवीपुरम सोसाइटी में बने पार्क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। पार्क में हरियाली और घास के बजाय चारों तरफ सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार इलाके में किसी मुख्य नाले का निर्माण न होने के कारण पूरी बस्ती का गंदा पानी पार्क के निचले हिस्से में जमा हो जाता है। इससे न सिर्फ पार्क का उपयोग पूरी तरह बंद हो गया है, बल्कि उठती बदबू से आसपास रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें