फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नगर निगम जोनल कार्यालय में भरा बारिश का पानी

बारिश में जलभराव से निपटने की नगर निगम की आधी-अधूरी तैयारियों का खामियाजा शहरियों को उठाना पड़ रहा है। मंगलवार को शहर के दक्षिण से लेकर चकेरी, रामादेवी तक कुछ देर की झमाझम बारिश में भीषण जलभराव हुआ। खास बात यह कि कृष्णानगर स्थित नगर निगम जोन-2 का कार्यालय परिसर जलमग्न हो गया। नालों की सफाई न होने से कृष्णानगर और चकेरी के इलाकों में तो बारिश का पानी बैकफ्लो होकर लोगों के घरों के भीतर तक घुस गया। जाजमऊ चुंगी के पास की गलियां तालाब बन गईं। यही हाल दक्षिण के इलाकों का भी रहा। जूही खलवा पुल फिर बंद करना पड़ा। इसके बाद भी बाइक सवार बैरिकेडिंग के बगल से निकलते रहे। कई तो कीचड़ में भी फंस गए। नंदलाल चौराहा, जूही वीएम मार्केट, बर्रा और साकेतनगर में भी जलभराव हुआ। इसके अलावा, शहर के आचार्यनगर, संतनगर, कौशलपुरी, सर्वोदयनगर में भी जलभराव रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें