कानपुर के नरवल तहसील अंतर्गत सरसौल ब्लॉक के ग्राम नौगवा गौतम में मानसून की हल्की बारिश से ही जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। नालियों की सफाई न होने के कारण मुख्य मार्ग और गलियों में घुटनों तक पानी और कीचड़ भरा है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।