फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो-वीडियो डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

जाजमऊ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो और वीडियो वायरल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हाल ही में हत्या के प्रयास (धारा 307) के एक मामले में जेल से रिहा हुआ था और बाहर आते ही सोशल मीडिया के जरिए असलहे का प्रदर्शन कर रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर रहा है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान वायरल फोटो और वीडियो की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी से हथियार के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें