फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 45 साल बाद कानून के शिकंजे में 'कातिल' पति: पत्नी की हत्या कर 1981 से था फरार

कानपुर पुलिस ने करीब 45 वर्ष पुराने हत्या प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 1981 से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अशोक कुमार जैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हरबंश मोहाल थाना पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित गंभीर अपराध के मामले में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के अनुसार आरोपी अशोक कुमार जैन हरबंश मोहाल क्षेत्र के लोकमन इलाके का निवासी है। वर्ष 1981 में उस पर अपनी पत्नी राधा की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा था। इस मामले में राधा के ससुराल पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। हत्या के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था और वर्षों से पुलिस गिरफ्त से बचता आ रहा था। उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हाल ही में सक्रिय की गई पुलिस कार्रवाई और खुफिया सूचना के आधार पर हरबंश मोहाल पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें