बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर करीब 15 साल पहले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए सामुदायिक शौचालय की स्थिति बेहद बदहाल हो चुकी है। वहां न तो पानी की व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई। इसे लेकर गंगा सभा कमेटी के अध्यक्ष अनुज मिश्रा ने नगर पंचायत बिठूर के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द सुधार की मांग की है।