सिंहपुर से यश कोठारी चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर सड़क पर पैचवर्क कराया गया है।करीब 10 मीटर के दायरे में सड़क पर कई गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता था। सड़क की बदहाल स्थिति के चलते राहगीरों को संभलकर निकलना पड़ता था। पैचवर्क होने से वाहन चालकों को राहत मिली है।