धान की कटाई के बाद अब किसानों ने धान की मड़ाई शुरू कर दी है।कुरसौली, पेम, मोहनपुर, पंचमापुर, पारा, प्रतापपुर, चंदुल, नौरंगाबाद समेत दर्जनों गांवों में व्यापक स्तर पर ट्रैक्टरों और थ्रेसर मशीन की सहायता धान की मड़ाई का काम शुरू हो गया है।मड़ाई शुरू होने से अब बाजारों में जल्द ही नया चावल उपलब्ध हो जाएगा।