मंधना स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज में हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला के तहत विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को वंदे मातरम का महत्व बताया गया और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गाया।आरएसएस के मुख्य राष्ट्रीय वक्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुणवंत सिंह कोठारी ने विद्यार्थियों को भारत के प्राचीन इतिहास और भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित कराया व उन्हें महाभारत और रामायण काल के छिपे बिंदुओं के बारे में बताया।इस दौरान महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज की निदेशक डॉ शिवानी कपूर, विभागाध्यक्ष मयंक शुक्ला,सुनील वर्मा,श्याम दुबे,अविनाश वाजपेई समेत करीब 500 से अधिक विद्यार्थी ऑडिटोरियम में मौजूद रहे।