कानपुर के जाजमऊ में सिद्धमाता मंदिर के पास भक्तों की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। मंदिर के ठीक सामने नाला खुला हुआ है और नाले से निकाला गया कूड़ा भी बाहर ही पड़ा है। इससे दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हादसे का भी खतरा बना हुआ है।