कानपुर के पांडुनगर से रावतपुर रेलवे क्रॉसिंग को जाने वाली सड़क की एक लेन पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बजरी फैली हुई है। इस कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन सवारों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क की वजह से हादसों का खतरा बना रहता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।