वार्ड-65 के पार्षद योगेंद्र शर्मा यश ने परिवार सहित रविवार को पैदल चलकर धाबिन पुलिया, नौबस्ता स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर में निशान भेंट किया। उन्होंने विधि-विधान से बाबा खाटू श्याम की पूजा की जिसमे क्षेत्र की महिलाओं व पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने पैदल यात्रा कर बाबा श्याम के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विजय वर्मा, राजेश शुक्ला, राजीव गुप्ता, विनोद तिवारी, पप्पी शर्मा, पारो, सुनीता, काजल, कंचन, राजेश शर्मा, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।