एनएचएआई बीते 3 महीनों से नारामऊ व एलिम्को के पास के पास हाईवे पर फुटओवरब्रिज बनाने की हवाहवाई बाते कर रहा है लेकिन आज तक फुटओवरब्रिज को बनाने का काम तक नहीं शूरू हो सका है। फुटओवरब्रिज के न बनने की वजह से रोजाना सैकड़ो यात्री जान जोखिम में डालकर हाईवे पार करने को मजबूर हैं। बता दें बीते 3 सालों में आधा दर्जन से अधिक लोग हाईवे पार करते समय वाहनों की चपेट में आने से जान गंवा चुके हैं।