फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नई श्रम संहिताओं से कामगारों को मिलेगी नई शक्ति

अपर श्रमायुक्त कार्यालय और श्रम विधि सलाहकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सर्वोदयनगर स्थित अपर श्रमायुक्त सभागार में नई श्रम संहिताओं (लेबर कोड) पर सेमिनार आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नई श्रम संहिताएं श्रमिकों को अधिक अधिकार और सुरक्षा प्रदान करेंगी तथा श्रम व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाएंगी। अपर श्रमायुक्त (क्षेत्रीय) शमीम अख्तर ने बताया कि केंद्र सरकार ने 29 पुराने श्रम कानूनों को समाहित कर चार नई श्रम संहिताएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इन संहिताओं को लागू करने संबंधी अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है। इसके साथ ही नए कानूनों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए पोर्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें