फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुए हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महोली निवासी वीरपाल सिंह गौतम (58) बुधवार को दोपहर करीब एक बजे अपनी बाइक से महोली से पुरवामीर बाजार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह मधु ढाबा के पास हाईवे पर पहुंचे, तभी कानपुर की ओर से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वीरपाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस द्वारा घायल को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सरसौल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि घर में वीरपाल सिंह के अलावा पत्नी सुनीता देवी है जिनके बच्चे नहीं है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें