फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन के ड्रोन हमले में कानपुर के मर्चेंट नेवी चीफ ऑफिसर की मौत, 10 दिन बाद भी शव का इंतजार

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच ब्लैक सी में हुए ड्रोन हमले में कानपुर के शास्त्री नगर निवासी और मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता (30) की मौत हो गई। वह कार्गो शिप से रूस के एक पोर्ट की ओर जा रहे थे। घटना 18 जुलाई को हुई थी, लेकिन परिजन अब तक उनके शव के भारत पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, सागर मुंबई की एवन नेवीगेटर्स कंपनी में चीफ ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। बड़े भाई मनीष गुप्ता ने बताया कि 14 जून को सागर घर से निकले थे और 17 जून को तुर्की से कार्गो शिप पर सवार होकर रूस के लिए रवाना हुए थे। 18 जुलाई को ब्लैक सी क्षेत्र में शिप पर ड्रोन हमला हुआ, जिसमें उनकी मौत हो गई। मनीष ने बताया कि 22 जुलाई को शिप के एक क्रू मेंबर ने फोन कर घटना की जानकारी दी। तब से पूरा परिवार शव के भारत आने का इंतजार कर रहा है, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। डीजी शिपिंग कार्यालय की ओर से आवश्यक दस्तावेज और पासपोर्ट संबंधी जानकारी मांगी गई है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें