फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अफसरों के रवैये से नाराज महापौर कार्यकारिणी बैठक छोड़कर निकलीं, अधूरी जानकारी पर जताई नाराजगी

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में अधिकारियों के रवैये और अधूरी जानकारी से नाराज महापौर बीच बैठक छोड़कर चली गईं। उन्होंने अधिकारियों पर वार्डवार विकास कार्यों और जलभराव से जुड़े मामलों में सही जानकारी न देने का आरोप लगाया। बैठक के दौरान महापौर ने अधिकारियों से प्रत्येक वार्ड में नगर निगम निधि से कराए गए विकास कार्यों, स्वीकृत बजट और कमिटमेंट सील (प्रतिबद्ध धनराशि) का विस्तृत ब्योरा मांगा था। आरोप है कि अधिकारियों ने अधूरी और अपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की, जिस पर महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई। महापौर ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में सही और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शहर में जलभराव की समस्या को लेकर भी अभियंता वास्तविक स्थिति बताने के बजाय उन्हें गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें