फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नशे में हैंडल छोड़कर गा रहा था गाना, सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकराई बाइक

कानपुर जिले के महाराजपुर (सरसौल) थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरवामीर स्थित साइन सिटी के पास शुक्रवार दोपहर शराब के नशे में स्टंटबाजी करना भारी पड़ गया। बारिश के बीच तेज रफ्तार बाइक चला रहे राधेश्याम (40) ने हैंडल से हाथ छोड़कर गाना गाते हुए लापरवाही से गाड़ी चलाई और हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम से जा टकराए। हादसे में बाइक चालक राधेश्याम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी नरेश लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें