कानपुर मध्य उत्तर प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से मानव सेवा और परमार्थ के उद्देश्य से स्थानीय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्लड बैंक, परेड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीए गोविंद माहेश्वरी ने श्री अरविंद झांवर और श्री प्रकाश डागा के सानिध्य में भगवान महेश की पूजा-अर्चना के साथ किया। शिविर में कुल 76 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाज के बाबूलाल सारदा का 100वां रक्तदान रहा, जिसकी सभी ने सराहना की। रक्तदान शिविर में 15 महिलाओं समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने भी भागीदारी की और मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष आदित्य कांकानी, मंत्री अभिषेक मालपानी, कोषाध्यक्ष आदित्य नोवाल, संगठन मंत्री मनोज लखोटिया, प्रोजेक्ट हेड डॉ. प्रफुल्ल टावरी और कोऑर्डिनेटर शरद लोया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।