कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे स्कूटी सवार पिता और दो मासूम बच्चों को एक तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने लोडर चालक की पिटाई कर दी, जिसे बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी हिरासत में ले लिया।