कल्याणपुर क्षेत्र के नया शिवली रोड स्थित टूटी पुलिया चौराहे पर केस्को की बड़ी लापरवाही सामने आई है। व्यस्त सड़क पर दो ट्रांसफार्मर रखे होने से राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ गई है। ट्रांसफार्मरों के कारण चौराहे पर हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केस्को ने दोनों ट्रांसफार्मर सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने के बजाय सड़क पर ही रख दिए हैं। ट्रांसफार्मरों की केबल भी सड़क की ओर निकली हुई है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन बेहद करीब से गुजरने को मजबूर हैं।