रात से हो रही झमाझम बरसात से सरकारी कार्यालय में पानी भर गया। इससे वहां पर आने, जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। कर्मचारी भी देर से पहुंचे। सर्वोदय नगर स्थित अपर श्रमायुक्त कार्यालय,जीटी रोड स्थित सेवाजन कार्यालय आदि जगहों पर ये स्थिती देखने को मिली। वहीं लगातार बरसात होने से फैक्ट्री और बाजारों में भी कर्मचारी देर से पहुंचे।