प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को कोआपरेटिव इंडस्ट्रीयल इस्टेट यूथ विंग की ओर से मलिक देशराज कपूर पार्क में पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उद्यमियों ने अपनी मांग के सम्मान में एक-एक फलदार पौधा रोपा। और इसके संरक्षण का भी संकल्प लिया। कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि युवाओं द्वारा अपनी माताओं के सम्मान में पौधरोपण करना भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम है। युवा उद्यमी कार्तिक कपूर ने कहा कि एक पौधा केवल पौधा नहीं, बल्कि जीवन, पर्यावरण, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और आने वाले कल की सुरक्षा का आधार है।