कानपुर के शारदा नगर क्षेत्र में आवासीय इलाके और स्कूलों के पास अवैध रूप से संचालित कूड़ा संग्रहण केंद्र को हटवाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने अधिवक्ता नरेश मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने एसीएम सप्तम (जिलाधिकारी के प्रतिनिधि) को ज्ञापन सौंपकर बदबू, गंदगी और संक्रमण के फैलते खतरे से अवगत कराया। अधिकारियों द्वारा जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया।