फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: पानी भरे गड्ढे में गिरने से मजदूर की गई जान

रसूलाबाद कस्बा के तुलसीनगर में मंगलवार दोपहर को निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा मजदूर तालाब किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन ने मकान मालिक व साथी मजदूरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। तुलसी नगर निवासी कन्हैया (19) पुत्र शिवलखन मजदूरी कर परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था। मंगलवार सुबह वह अपने वार्ड में ही बड़े तालाब के पास एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने के लिए गया था। दोपहर 12 बजे के करीब वह मकान से कुछ दूरी पर तालाब के किनारे मौजूद पानी भरे गड्ढे में डूब गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद वार्ड के कमल सिंह ने बताया कि दोपहर में मकान में काम करवा रहे मालिक व मिस्त्री ने कन्हैया को गड्ढे से पानी की बाल्टी भरकर लाने के लिए भेजा था। बाल्टी भरने के दौरान कन्हैया अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। गड्ढे की गहराई अधिक होने के चलते वह डूबने लगा। इस पर मौके पर मौजूद मकान मालिक, मिस्त्री व साथी मजदूर मदद करने करने की जगह मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने फायर बिग्रेड को मौके पर बुलवाया और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोपहर दो बजे के करीब कन्हैया को बाहर निकाला तब तक उसकी जान चली गई थी। मौके पर पहुंचे चाचा राजेश, परिजन व वार्ड वासियों ने मकान मालिक व साथियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर शव नहीं उठने दिया। तहसीलदार संतोष कुमार व थानाध्यक्ष एसएन सिंह के समझाने, कार्रवाई व मुआवजा दिलवाने के आश्वासन पर आधे घंटे बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें