बढती सड़क दुर्घटनाओं से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए महाराजपुर थाना क्षेत्र के निवासियों ने कंपोजिट विद्यालय के पास संकेतक व स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बढते वाहनों के दबाव की वजह से सड़क किनारे स्कूलों के पास बच्चों की जान को खतरा बना रहता है।