जाजमऊ थानाक्षेत्र में गंगापुल पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर पुल की सुरक्षा रेलिंग पर जा चढ़ी। हादसे में कार में सवार दो एसबीआई कर्मी बाल-बाल बच गए। पुल पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।