कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के पतारा में घर से 500 मीटर दूर एक आम के बाग में छह माह की गर्भवती 24 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवती के मुंह से झाग निकला हुआ था और वह मांग में सिंदूर व बिछिया पहने थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मामले की गहराई से जांच कर रही है।