फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिल्हौर-मकनपुर अंडरपास में जलभराव से बढ़ी परेशानी, जलनिकासी की मांग

बिल्हौर कस्बे से मकनपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बने अंडरपास में जलनिकासी व्यवस्था फेल होने से राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हल्की बारिश के बाद ही अंडरपास में करीब डेढ़ फीट तक पानी भर जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह मार्ग बिल्हौर और मकनपुर के बीच प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। बारिश के दौरान अंडरपास में जलभराव होने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। कई बार वाहन पानी में बंद हो जाते हैं, जिससे लंबा जाम भी लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास बनने के बाद से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें