साकेत नगर के एक होटल में भारत विकास परिषद (ब्रह्मावर्त प्रांत) की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनीत गर्ग ने परिषद के सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण (पानी बचाओ, पेड़ लगाओ) और एकजुट होकर समाज सेवा करने का संकल्प दिलाया।