शुक्लागंज के पोनी रोड पर चौड़ीकरण के लिए शनिवार को पीडब्ल्यूडी विभाग ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नाप-जोख में पक्षपात का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस की मौजूदगी में फिलहाल अभियान को सोमवार तक के लिए टाल दिया गया है ताकि लोग स्वयं अपना अतिक्रमण हटा सकें।