फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: टिकरा चौकी मोड़ के पास अनियंत्रित कार खंती में जा घुसी, बाल-बाल बचा चालक

बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा चौकी मोड़ के पास बुधवार शाम एक ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के सामने से आ रही एक बॉइक को बचाने के चक्कर में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ईको सड़क से उतरकर खंती में जा घुसी। किसी तरह कार का दरवाजा खोल बाहर निकला। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें