गायत्री महामंत्र की धुन के बीच गुरुवार को गोविंदनगर में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। शांति कुंज हरिद्वार और गायत्री शक्ति पीठ कल्याणपुर के संरक्षण में रामलीला मैदान, नटराज टॉकीज के निकट 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रज्ञा पुत्रों की ओर से यज्ञस्थल पर कलश पूजन के बाद मंगल कलश यात्रा की शुरुआत न्यायाधीश घनश्याम पाठक और जेट निट वियर के निर्माता बलराम नरूला ने की। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया। समापन यज्ञ स्थल पर हुआ, जिसमें रथ पर सवार राधा-कृष्ण की झांकी भी शामिल थी। भक्तों ने यात्रा के दौरान प्रमुख शिव शक्ति अखाड़ा के मधुराज शरण से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में दीपक अरोड़ा, अलका, निहाल सिंह, भारती त्रिपाठी, प्रेम किशोर कपूर, कमलेश वाजपेयी और घनश्याम शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी परिवार के सदस्यों को अंत में प्रसाद वितरित किया गया।