कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित जेके चौराहे के पास सड़क किनारे 3 मीटर लंबा अजगर निकलने से अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू कर उसे बोरी में बंद किया और सुरक्षित वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया।