भीतरगांव इलाके के कुड़नी क्षेत्र में गांव गांव लालमुंह के बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अभी तक किसान वनरोजों और छुट्टा मवेशियों से तंग थे, अब बंदर एक नई आफत बनकर उभरे हैं। करचुलीपुर रसूलपूर गांवों में बङी संख्या में लाल मुंह के बंदर गेहूं बुवाई के बाद खेत में घुसकर बीज का दाना खोदकर खा रहे हैं। खदेड़ने पर किसानों पर भी हमलावर हो रहे हैं।