कोतवाली गंगा घाट के शुक्लागंज के आनंद घाट पर दोपहर बाद तीन बजे गंगा स्नान के दौरान अचानक करीब तीन फीट लंबा एक सांप नदी में चलने लगा, जिसे देख गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप मच गया। श्रद्धालु मारे डर के भागने लगे। इसकी सूचना श्रद्धालुओं ने स्थानीय पुलिस को दी। हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद रहे गोताखोर और नविकों ने नाव की पतवार के सहारे उसे गहराई की ओर नदी में फेंक दिया है।