केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के चलते रविवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन छावनी के साथ-साथ किसी मेले जैसा नजर आया। परीक्षा देने और वापस लौटने वाले युवाओं की भारी भीड़ के कारण स्टेशन के हर प्लेटफॉर्म पर सिर ही सिर नजर आ रहे थे। स्थिति को संभालने और किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को खासी मशक्कत करनी पड़ी।