चौबेपुर के बेटियां गांव में दबंगों ने करीब तीन बीघे के सरकारी तालाब पर अवैध रूप से पिलर खड़े कर कब्जा कर लिया है, जिससे जलाशय का अस्तित्व खतरे में है। इस अवैध निर्माण पर पंचायत अधिकारियों की चुप्पी ने प्रशासन की कार्यशैली और भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।