नरवल संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को ही शिकायती पत्र देने की जिद पर फरियादी अड़ गए। न्याय की उम्मीद के चलते कई महीनों के इंतजार के बाद आए फरियादियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को खुद लाइन लगवानी पड़ी।