करीब दो साल पहले सीएम योगी के आगमन पर चमकाए गए परगही बांगर गांव की वर्तमान स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। अधिकारियों की अनदेखी के चलते गांव की गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां साफ न होने से पानी रास्तों पर जमा है। ग्रामीण इस उपेक्षा से आक्रोशित हैं और सवाल उठा रहे हैं कि क्या विकास केवल नेताओं के दौरे तक ही सीमित रहता है।