बिधनू थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक चरम पर है। पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोलते हुए चोरों ने अब जामू नहर पुल के पास से एक ट्राली (ट्रैक्टर ट्राली) पार कर दी है। लगातार हो रही वारदातों से क्षेत्र के किसान और व्यापारी दहशत में हैं, वहीं पुलिस की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।