कानपुर में विश्व आईवीएफ दिवस के अवसर पर में पर्यावरण जागरूकता और निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से एक पैदल मार्च निकाला गया। अस्पताल में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जहां लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। इसके साथ ही, पर्यावरण जागरूकता के तहत सभी को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर निःसंतान दंपत्तियों को विशेष रूप से जागरूक किया गया और उन्हें आईवीएफ तकनीक के बारे में जानकारी दी गई।