कानपुर में सावन का महीना खत्म होने को है, लेकिन द्वितीय काशी के नाम से प्रसिद्ध बाबा सिद्धनाथ मंदिर में इस बार गंगा का जलस्तर कम ही रहा। सावन के चारों सोमवार बीतने के बाद अब जाकर गंगा का पानी मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंचा है। हालांकि, गंगा का यह जलस्तर भी पर्याप्त नहीं है। मंदिर के बीच का हिस्सा अभी भी सूखा पड़ा है।