कानपुर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और जिला अध्यक्ष गुरुज़िंदर सिंह की अगुवाई में सोमवार को व्यापारी सर्वोदयनगर स्थित सीजीएसटी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के अंदर जाने से रोकने पर अफसरों और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे और बहस के बाद पांच व्यापारियों ने सीजीएसटी आयुक्त से वार्ता की। इसमें बताया कि गार्ड की नौकरी करने वाले को तीन करोड़ से ज्यादा की पेनाल्टी का नोटिस भेजा गया है। एक माल लदा ट्रक अब तक नहीं छोड़ा गया। इस पर उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।