कानपुर में रेलबाजार पुलिस, स्वाट व सविलांस टीम ने चरस की तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब छह किलो चरस (कीमत छह लाख रुपये), एक बाइक और एक हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।