कानपुर के घाटमपुर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरखेलपुर में ग्राम प्रधान के त्यागपत्र देने के बाद, जिलाधिकारी के निर्देश पर एक अनूठी प्रक्रिया से नए कार्यवाहक प्रधान का चयन किया गया। खंड विकास अधिकारी शिवनरेश राजपूत ने मंगलवार को पंचायत भवन सरखेलपुर में एक खुली बैठक का आयोजन किया, जिसमें लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रधान पद का निर्णय लिया गया।